रायबरेली : थाने के पास बन्द घर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार की नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी
जगतपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। कोतवाली से चंद कदम की दूरी अज्ञात चोरों ने बन्द घर को निशाना बनाया है। घर में रखें अलमारी व बॉक्स का ताला तोड़कर नगदी समेत सोने चांदी का जेवरात पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
बीती रात जगतपुर कस्बे के थाने से महज 500 मीटर दूर डलमऊ रोड पर जानकी देवी का घर बंद पड़ा है। वह अपने बच्चों के साथ मुंबई में रह रही हैं। एक महीने से घर में कोई नहीं है। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ताला काट कर घर में प्रवेश करके और घर में बॉक्स व अलमारी का ताला तोड़, बॉक्स में रखे 50 हजार नगद व सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की दी। अजय कुमार ने बताया है। कि हमारी नानी एक माह पूर्व मुंबई गई थी। घर बंद पड़ा हुआ था। जिसमें 50 हजार की नगदी व दो लाख रुपए की कीमत का सोने चांदी का जेवरात अज्ञात चोर पार कर दिए खबर लिखे जाने तक अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
थानेदार बबिता पटेल ने बताया कि अभी संबंध में कोई जानकारी नहीं है। बीते कई माह से क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लेकिन पुलिस इतनी लापरवाह है कि अभी तक किसी चोरी में कोई खुलासा नहीं कर पाई। घटनास्थल सौ मीटर पर बैंक आफ बडौदा स्थित है। इससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जगतपुर पुलिस कितनी लापरवाह है। पूर्व में भी एक दर्जन हुई चोरियों में पुलिस ने चोरी का कोई खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे चोरों के हौसले लगातार बुलंद है और आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें -बहराइच : पेड़ से टकराए बाइक सवार, दो की मौत - एक घायल
