मुरादाबाद: गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा को लेकर सपाइयों और कांग्रेसियों में टकराव, विनोद गुम्बर ने की आत्मदाह की कोशिश
मुरादाबाद, अमृत विचार। गांधी जयंती के मौके पर कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने पहुंचे कांग्रेसियों को रोकने पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पहले से पार्क में सपाइयों के मौजूद होने के कारण अंदर नहीं जा पा रहे थे कांग्रेसी। नजारा देख वहां …
मुरादाबाद, अमृत विचार। गांधी जयंती के मौके पर कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने पहुंचे कांग्रेसियों को रोकने पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पहले से पार्क में सपाइयों के मौजूद होने के कारण अंदर नहीं जा पा रहे थे कांग्रेसी। नजारा देख वहां पर मौजूद पुलिस अफसरों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में पुलिस वालों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। बाद में उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बापू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने का मौका न मिलने पर उठाया कदम
सपाइयों के होने के कारण पार्क के अंदर नहीं जा पा रहे थे कांग्रेसी
पुलिस ने लिया हिरासत में, निजी अस्पताल में भर्ती
बताते हैं कि कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने की अनुमति प्रशासन ने सपा और कांग्रेस पदाधिकारियों को दी थी। सुबह से ही सपाई माल्यापर्ण करने के लिए पार्क पहुंच गए। इस दौरान पार्क के अंदर सपाइयों का जमावड़ा लग गया। कुछ देर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर भी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। भीड़ होने के कारण कांग्रेसियों को अंदर जाने का मौका नहीं मिला तो वह भड़क गए।
इस बीच सपाइयों से भी विनोद गुम्बर की नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर पार्क के सामने ही मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। यह नजारा देख सभी के होश उड़ गए।
