Video : बस और ट्रक की टक्कर में परीक्षा देने जा रही 7 छात्राएं घायल, एक की हालत गंभीर
टांडा/ अंबेडकरनगर, अमृत विचार। छात्राओं को परीक्षा दिलाने जा रही बस और ट्रक की आपस में भिडं़त हो गई। जिसमें बस पर सवार सात छात्राएं घायल हो गई। घायल छात्राएं प्राइवेट बस से परीक्षा देने जा रही थी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को इलाज के लिए मेडिकल कालेज सद्दरपुर में भर्ती कराया। जहां पर छात्राओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को रास्ते से हटाकर आवागमन बहाल करा दिया है। घटना टांडा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा-वाराणसी पर धौरहरा के पास की है।
बता दें कि बस्ती के रजत डिग्री कॉलेज पचपेडिय़ा की एमएससी की छात्राएं बस बस से बिहारी लाल डिग्री कॉलेज कटका में परीक्षा देने जा रही थी। बस जैसे ही टांडा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टांडा थाना क्षेत्र के धौरहरा के पास पहुंची ही थी तभी वह धने कोहरे के कारण सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे बस में सवार सात छात्राएं घायल हो गई जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया है। सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ट्रक को रास्ते से हटा कर आवागमन को बहाल करा दिया गया है। घायल छात्राओं का मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Video : बस और ट्रक की टक्कर में परीक्षा देने जा रही 7 छात्राएं घायल, एक की हालत गंभीर pic.twitter.com/TX1WkKzqW3
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 30, 2024
ये भी पढ़ें -पाकिस्तान के साइबर ठगों ने लगाया आयकर अधिकारियों को चूना, ऐसे किया फ्रॉड
