मीरजापुर: नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने और दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। जिले की चुनार कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। चुनार कोतवाली में 9 नवंबर 2023 को चुनार क्षेत्रांतर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी (वादिनी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी। 

तहरीर के आधार पर चुनार कोतवाली पुलिस मामलापर पंजीकृत कर विवेचना कर रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा भी उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की यथाशीघ्र बरामदगी करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए थे।

 उक्त निर्देश के क्रम में विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित कर मंगलवार 30 जनवरी 2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार नरेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्र से अभियुक्त रोहित राय पुत्र शिवबली राय निवासी बाराडीह, चुनार  को गिरफ्तार कर लिया गया।  जिसे भादवि व 4(2) पॉक्सो एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए  जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-मीरजापुर: दो पिकअप पर लदे गोवंशों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, गौ तस्कर फरार

 

संबंधित समाचार