लखनऊ : दूध, जूस और तेल में मिलावट की जांच दो मिनट में, शुद्धता बतायेगी स्ट्रिप, देखें Video
लखनऊ, अमृत विचार। आप जो दूध, जूस और तेल खा पी रहे हैं, वह कितना शुद्ध है, इसका पता दो मिनट के अंदर घर बैठे लगा सकते हैं। देश की जाने माने वैज्ञानिक संस्थान सीएसआईआर और भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) ने मिलकर एक ऐसी किट तैयारी की है जो खान पान की गुणवत्ता में सुधार लाने में कारगर साबित होगा।
दरअसल, दूध, जूस और तेल में मिलावट की जांच महज दो मिनट में हो सकती है। सीएसआईआर और आईआईटीआर ने मिलकर एक स्ट्रिप यानी की किट का निर्माण किया है। इस स्ट्रिप पर दूध, जूस और तेल की एक बूंद डालते ही स्ट्रिप गुणवत्ता बता देगी। मिलावट खोर अब दूध, जूस और तेल में कुछ मिला नहीं पायेंगे। यदि मिलायेंगे तो पकड़े जायेंगे।
लखनऊ : दूध, जूस और तेल में मिलावट की जांच दो मिनट में, शुद्धता बतायेगी स्ट्रिप pic.twitter.com/5O8uQjkFkb
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 30, 2024
दरअसल, दूध, जूस या फिर तेल की गुणवत्ता जांचने के लिए एक लंबा और कठिन प्रोसीजर से गुजरना पड़ता है। उसमें भी बिना सरकारी विभाग के मदद से खाद्य पदार्थों की जांच करा पाना हर शख्स के बस की बात नहीं है। यदि जांच हो भी गई तो रिपोर्ट आने में महीनों का समय लगता है, लेकिन सीएसआईआर और आईआईटीआर के संयुक्त प्रयास से बनाये गये इस स्ट्रिप की मदद से महज दो मिनट में दूध, डिब्बा बंद जूस और तेल की गुणवत्ता जांची जा सकती है वह भी स्वयं। इसके लिए किसी के मदद की जरूरत भी नहीं। घर में बैठे-बैठे पूरी जांच की जा सकती है। उसकी रिपोर्ट भी आपके नजरों के सामने होगी।
नकली दूध की कैसे करें जांच

भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान के शोधार्थी प्रवीण ने बताया कि दुध में यूरिया, बोरिक एसिड और डिटर्जेंट के मिलावट की खबरें सामने आती हैं। इसकी जांच स्ट्रिप के माध्यम से आसानी से की जा सकती है। यदि स्ट्रिप पर दूध की एक बूंद डालने पर रंग पीला हो जाये तो समझिये दूध में यूरिया की मात्रा तय मानके से अधिक है। वहीं स्ट्रिप का रंग लाल हो जाये तो दूध में बोरिक एसिड मिला हुआ है। इसके अलावा स्ट्रिप का रंग दूध की बूंद डालने पर बैगनी हो जाता है तो समझिये दूध में डिटर्जेंट की मिलावट है। इसी तरह जूस, तेल की भी जांच की जा सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही इसे बाजार में उतार दिया जायेगा। इस बात की जानकारी मंगलवार को आयोजित किसान मेले में दी गई है। दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन सीएसआईआर-सीमैप में किया गया है।
यह भी पढ़ें : Loksabha election 2024 : समाजवादी पार्टी ने जारी की 16 प्रत्याशियों की लिस्ट, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव
