UP Budget: 5 फरवरी को योगी सरकार सदन में पेश कर सकती है बजट, 2 फरवरी से शुरू होगा विधानमंडल सत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस बार पांच फरवरी को वर्ष 2024-25 का बजट विधानमंडल में पेश करेगी। बजट का आकार लगभग 75 हजार करोड़ करोड़ रुपये होने की संभावना है। विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होगा।

बता दें विधानमंडल सत्र के पहले दिन दो फरवरी को पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभाषण प्रस्तुत करेंगी। वहीं एक फरवरी को सर्वदलीय बैठक और विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ से पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे 350 मुस्लिम रामभक्त, राम मंदिर में किए रामलला के दर्शन

 

संबंधित समाचार