बहराइच: मकान में जलकर हुई थी दो बेटों की मौत, सहायता राशि के लिए दर भटक रही मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बैरिया गांव निवासी एक महिला के दो बच्चों की 20 अक्टूबर को मकान में आग लगने से जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था, लेकिन रिपोर्ट मिलने के बाद भी अभी तक आश्रितों को सहायता राशि नहीं मिली है। महिला दर दर की ठोकरें खा रही है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिया बेहडा गांव निवासी तारा शर्मा पत्नी बद्री विशाल ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र दिया है। महिला का कहना है कि उसके मकान के कमरे में 20 अक्टूबर 2023 को आग लग गई थी। आग लगने से छह वर्षीय पुत्र सत्या और तीन वर्षीय पुत्र सनी की मौत हो गई थी।

बौंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें दम घुटने से मौत की बात सामने आई थी। दो बेटों की मौत के बाद भी आपदा विभाग की ओर से महिला को आर्थिक सहायता राशि नहीं दी गई है। जबकि महिला काफी गरीब है। पति और महिला मजदूरी कर घर का खर्च चलाने को विवश है। 

महिला ने डीएम को शिकायती पत्र आपदा विभाग से चार चार लाख रूपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मामले में एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी है। आपदा विभाग से बात की जा रही है। पीड़ित को मुआवजा मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ से पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे 350 मुस्लिम रामभक्त, राम मंदिर में किए रामलला के दर्शन

संबंधित समाचार