हरदोई: रोडवेज और निजी बस में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोहरे के बीच पाली-शाहाबाद रोड पर गोपालपुर के पास हुआ हादसा

हरदोई। कोहरे की धुंध के बीच दिल्ली से लौट रही निजी बस और हरदोई डिपो की रोड़वेज बस में आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में निजी बस के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका कंडक्टर, रोड़वेज बस का ड्राइवर व कंडक्टर के अलावा कई सवारियां ज़ख्मी हो गई। जिन्हें सवायजपुर और शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ को मेडिकल कालेज भेजा गया है।

बताया गया है कि बुधवार की सुबह कोहरे की धुंध छाईं हुई थी। उसी बीच पाली-शाहाबाद रोड पर पेट्रोल पम्प के पास दिल्ली से वापस लौट रही डबल डेकर निजी बस और पाली से शाहाबाद जा रही हरदोई डिपो की रोड़वेज बस में आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बसों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में निजी बस ड्राइवर बुलंदशहर निवासी सैफ,उसका कंडक्टर मैगलगंज निवासी तौसीफ, रोड़वेज बस ड्राइवर राजीव कुमार मिश्रा निवासी भगवन्तपुर पाली और कंडक्टर संदीप कुमार के अलावा पैतापुर की रिया पुत्री विमलेश राजपूत व पाली के काज़ी सरायं निवासी वासिफ खां पुत्र अब्दुल रहमान बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। सभी को सवायजपुर व शाहाबाद सीएचसी भेजा गया, जहां सैफ की मौत हो गई। जबकि ज़ख्मी लोगों का इलाज चल रहा है।

देर तक फंसा रहा ड्राइवर और कंडक्टर
पाली के गोपालपुर के पास हुए हादसे में रोड़वेज बस का ड्राइवर राजीव कुमार मिश्रा और उसका कंडक्टर संदीप कुमार बुरी तरह फंस गया। वहां पहुंचे लोग पहले तो इधर-उधर ढूंढने लगे,काफी देर बाद उन्हें पता चला कि रोड़वेज बस में कोई फंसा हुआ है,इस पर वहां पहुंचें लोगों ने ड्राइवर और कंडक्टर को बुरी तरह से फंसा हुआ देखा,उसके बाद बमुश्किल उन दोनों को किसी तरह खींच-खींच बाहर निकाला गया और उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया।

एएसपी पूर्वी की ब्रीफिंग
बुधवार की सुबह पाली के गोपालपुर गांव के पास रोड़वेज बस और निजी बस के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर के बारे में एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया है कि दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर ज़ख्मी हुए हैं, जिनमें से एक की मौत हुई, जबकि कंडक्टर और रोड़वेज बस ड्राइवर व कंडक्टर का इलाज चल रहा है।लॉ एंड आर्डर पूरी तरह से मेंटेन है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: फर्रुखाबाद बार्डर कंटेनर से भिड़ने के बाद दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, दो जख्मी

संबंधित समाचार