श्रावस्ती : कल से चलाया जायेगा ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान, DM ने दिए ये निर्देश   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया कि जनपद में कृमि मुक्ति दिवस कल 1 फरवरी से शुरू होगा। इस अभियान में  जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर निःशुल्क कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेन्डाजोल खिलाई जायेगी तथा छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जायेगा। उन्होने बताया कि किशोर-किशोरियों में कृमि के संक्रमण से मानसिक और शारीरिक विकास बाधित होता है। स्कूलों में अनुपस्थिति बढ़ती है तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। जिससे बच्चा कुपोषण और एनीमिया का शिकार हो जाता है। इससे बचाव हेतु जनपद में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति’’ अभियान चलाकर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर भ्रमण कर एल्बेन्डाजोल की दवा खिलाई जाएगी। 

उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा बहू और आंगन बाडी कार्यकत्री) घर-घर जाकर एल्बेन्डाजोल की खुराक देंगी। जिससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायी जा सके और एनीमिया को नियंत्रित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के शरीर में कृमि के कारण मामूली दुष्प्रभाव जैसे जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में हल्का दर्द और थकान होने की संभावना हो सकती हैं। यह दुष्प्रभाव अस्थायी होते हैं और आम तौर पर आसानी से संभाले जा सकते हैं। अगर बच्चे को मामूली दुष्प्रभाव हो तो उसे खुली व छायादार जगह में लिटाकर आराम कराएं। उसे पीने का साफ पानी दें और अपनी निगरानी में रखें।

ये भी पढ़ें -अमेठी : नाबालिग बेटी को पाने के लिए 18 दिन से थाने के चक्कर लगा रही मां, CM योगी से लगाई गुहार

संबंधित समाचार