प्रयागराज : माघ मेले में श्रृद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध पीने का पानी, लगाए गये 10 वाटर एटीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। महाकुंभ की तैयारी को लेकर नए-नए प्लान को ट्रायल के तौर पर परखा जा रहा है। जिसको देखते हुए माघ मेले श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को पीने के पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए जल निगम ने माघ मेले में वाटर एटीएम लगाया है। इस प्रयोग का सभी श्रद्धालु फायदा भी उठा रहे हैं। पौष पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर हर वाटर एटीएम से लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने पीने का पानी लेते हुए लाभ उठाया है।

माघ मेले के विभिन्न सेक्टरों में 10 वाटर एटीएम लगाए गए हैं। इन वॉटर एटीएम के माध्यम से एक रुपए में श्रद्धालु एक लीटर पानी ले सकते हैं। सभी एटीएम पर तीन प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। टैप नंबर 1 से एक रुपये में डिस्पोजेबल ग्लास में पीने का पानी लिया जा सकता है। टैप नंबर 2 में से 1 रुपये में 1 लीटर पानी निकालते हुए अपनी बोतल भरी जा सकती है। टैप नंबर 3 में से क्यूआर कोड के माध्यम से एक रुपये का पेमेंट किया जा सकता है । सभी वाटर एटीएम पर हर समय आपरेटर मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें -Budget 2024 : बोली शाहाबाद की जनता - किसानों और महिलाओं के लिए राहत भरा हो बजट

संबंधित समाचार