प्रतापगढ़: घर के कमरे में फंदा लगाकर युवती ने दी जान, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर युवती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिजन बिलखते रहे। 

कोतवाली देहात के सिटी चौकी अंतर्गत टेउंगा गांव की सलोनी पुष्पाकर (21) पुत्री हीरालाल पुष्पाकर मंगलवार सुबह से घर पर कमरे में थी। टीवी की आवाज सुन घर वाले समझे की टीवी देख रही है। काफी देर तक आवाज देने के बाद घर वालों ने दरवाजा खटखटाया फिर भी गेट नहीं खुला। इसके बाद पीछे की तरफ से झरोखे से देखा गया तो युवती कमरे में साड़ी के फंदे से झूल रही थी।

सूचना पर चौकी प्रभारी सिटी सूर्य प्रताप सिंह दलबल के साथ पहुंचे। आनन -फानन में राजा प्रताप बहादुर अस्पताल ले गए। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विनीत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया। प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी लग रही है।

यह भी पढ़ें: गोंडा: नगर पंचायत धानेपुर में 10 करोड़ से होंगे 31 विकास कार्य, चौराहों पर लगेंगे CCTV कैमरे

संबंधित समाचार