गोंडा: नगर पंचायत धानेपुर में 10 करोड़ से होंगे 31 विकास कार्य, चौराहों पर लगेंगे CCTV कैमरे
बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने किया अनुमोदन, नाला सफाई के लिए छोटी जेसीबी का होगा क्रय
धानेपुर, गोंडा। नगर पंचायत धानेपुर बोर्ड की बैठक बुधवार को चेयरमैन उमा देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 31 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए दस करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदन किया गया।
बैठक में तय हुआ कि नगर पंचायत के सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नाला सफाई के लिए छोटी जेसीबी क्रय किए जाने, धानेपुर थाने के सामने के तालाब का सौंदर्यीकरण व फव्वारा निर्माण कार्य कर आकर्षक बनाया जायेगा। बीएचडी इंटर कालेज के सामने के तालाब का सौंदर्यीकरण कराकर लाइट से लैस किया जायेगा। यहां पर सैर करने के लिए बोटिंग, बैठने के लिए बेंच व सेल्फी प्वाइंट बनाया जायेगा।
नगर पंचायत में वार्डों में सामुदायिक शौचालय, सरकारी स्कूलों में भवन मरम्मत व स्वच्छ पेयजल के लिए हैंडपंप रिबोर, समरसेबुल पंप की मरम्मत व नया सम्सरबिल का निर्माण, नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न वार्डों में निर्मित पंचायत भवनों को बारात घर के रुप में परिवर्तित करने व सौंदर्यीकरण, डाक-बंगला के पास रैन बसेरा, सामुदायिक शौचालय निर्माण कराये जाने सहित 31 प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया।
मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना, ईओ रागिनी वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, सभासद अखिल सिंह, सुशील सिंह, शकील, भगवान दीन, सुरेश मोदनवाल, अन्नू, योगेन्द्र मोदनवाल, मेलाराम वर्मा, बजरंगी, पवन तिवारी, नफीस अंसारी, रक्षाराम वर्मा सहित अन्य लोग रहे।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने फिर चलाई 'तबादला एक्सप्रेस', इन अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, जानें नाम
