प्रयागराज: अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तेजस्विनी सिंह का लखनऊ में सीएम योगी ने किया सम्मान, मिली इतनी ईनामी राशि
नैनी, प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल खिलाड़ी तेजस्विनी सिंह का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19वीं एशियाई खेल 2022 चीन मे आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभा कर वापस लौटने पर भव्य सम्मान किया। योगी आदित्यनाथ द्वारा एशियन गेम में प्रतिभा करने पर तेजस्विनी सिंह को नगद पांच लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर लखनऊ के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में कोच कौशल कुमार दीक्षित व पिता राजेश सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सम्मानित किया गया।
तेजस्वी सिंह ने हैंडबॉल खेल के गुण नैनी में कौशल कुमार दीक्षित कोच के प्रतिनिधित्व में शिखा तथा पिता राजेश सिंह जो 42 बटालियन पीएसी नैनी में कार्यरत है। उनका पूरा सहयोग दिया तेजस्विनी सिंह अपने खेल प्रतिभा के बल पर सशस्त्र सीमा बल में खेल कोटे से भर्ती होकर सशस्त्र सीमा बल में अपना योगदान दे रही हैं।
उनके सम्मान पर जिलाधिकारी प्रयागराज, उप जिलाधिकारी करछना के साथ नगर महापौर गणेश केसरवानी और उनके साथ के खिलाड़ी एवं संघ के पदाधिकारी बी दीक्षित योगराज मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा, पंकज , मंडल प्रशिक्षक गोविंद कुमार निषाद सचिन, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सोनम सिंह, सृष्टि अग्रवाल, नेहा पांडे, अंतरराष्ट्रीय कोच विनय मिश्रा, के के चौबे अनिल मिश्रा, प्रांजल सिंह, विनय पांडे, अखिलेश वर्मा, अभिषेक गुप्ता, राम बहादुर सिंह, अनुपम सिंह, आयुष यादव, वैभव दिक्षित, अंकित सिंह व विमला सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी का भी अथक प्रयास रहा।
यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी में हिन्दू पक्ष की हुई बड़ी जीत, मिला पूजा-पाठ का अधिकार, कोर्ट ने नकारा मुस्लिम पक्ष का दावा
