हरदोई : लोहे की चादर की चपेट में आई मां-बेटी बुरी तरह कट कर घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। गुरुवार की भोर पहर से शुरू हुई बारिश के बीच घर की लोहे की चादर गिर पड़ी,जिसकी चपेट में आने से मां-बेटी बुरी तरह से कट कर ज़ख्मी हो गई। जिन्हें आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि गुरुवार की सुबह कोतवाली देहात के सेवा गांव निवासी सर्वेश की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता और 7 वर्षीय पुत्री प्रियंका घर में थी,उसी बीच बारिश होने लगी। बताते हैं कि उसी बीच वहां रखी लोहे की चादर गिर पड़ी, मां सुनीता और बेटी प्रियंका उसकी चपेट में आने से बुरी तरह कट कर ज़ख्मी हो गई।इस हादसे से वहां कोहराम मच गया। गांव के तमाम लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में दोनों को एम्बुलेंस-108 की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ के युवक की सुलतानपुर में गोली मारकर हत्या, एनडीपीएस का था आरोपी

संबंधित समाचार