प्रतापगढ़ के युवक की सुलतानपुर में गोली मारकर हत्या, एनडीपीएस का था आरोपी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

सुलतानपुर, अमृत विचार। प्रतापगढ़ जिले का युवक अपने साथियों के साथ सुलतानपुर के कोइरीपुर रेलवे स्टेशन आया था। स्टेशन से 200 मीटर शौच के लिए गए युवक को कुछ लोग गोली मार फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां युवक ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल का एसपी सोमेन बर्मा, एएसपी अरुण चंद्र, सीओ लंभुआ अब्दुस्सलाम ने निरीक्षण किया। वहीं, मृतक युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगांे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बुधवार की रात प्रतापगढ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी 23 वर्षीय सुशील यादव अपने दोस्तों के साथ सुलतानपुर के कोइरीपुर रेलवे स्टेशन आया था। शाम करीब सात बजे वह शौच के लिए स्टेशन से 200 मीटर दूर गया था। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे गोली मारकर भाग निकले। घायल युवक ने गोली लगने की सूचना अपने दोस्तों को फोन पर दी तो मौके पर पहुंचे दोस्त परिजनों को सूचित करते हुए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले गए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के जानकारी मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, एडिशनल अरुण चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही मौक़े पर सुलतानपुर की चांदा थाने की पुलिस व प्रतापगढ आसपुर देवसरा की पुलिस मौजूद हैं। मृतक युवक के बड़े भाई अनिल यादव मृतक के ससुराल पक्ष के टीरू यादव, संजे यादव, गुड्डू यादव निवासीगण विझला थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ तथा नीरज यादव उर्फ सीडी पर गोली मारने का शक जताया है। 

चांदा थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि मृतक युवक सुशील को अयोध्या जिले में 37 किग्रा गाजे के साथ पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया था। उसी के पेशी के लिए प्रतापगढ़ आया था। दोनों जिलों की फोर्स मौके पर मौजूद हैं। घटना की सभी पहलुओं से जांच पड़ताल की जा रही हैं। जल्द ही वर्क आउट किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - Budget 2024: सीतारमण ने पेश किया वित्त वर्ष 2024-25 का बजट, तीन रेल कॉरिडोर समेत हुए ये बड़े ऐलान

 

संबंधित समाचार