बरेली: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भवती महिला की मौत, आरोपी फरार
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा एक गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना फरीदपुर के गांव मठिया निवासी 36 वर्षीय सुमन के पति सोमपाल ने बताया कि पत्नी सुमन 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। जिसके चलते घर पर डिलीवरी से पहले उन्हें प्रसव का दर्द होने पर झोलाछाप डॉक्टर अमरपाल को दिखाया। अमरपाल ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
झोलाछाप डॉक्टर हालत बिगड़ते ही फरार हो गया, इसकी जानकारी सोमपाल ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: शिक्षक ने छात्र को पीटा...फट गया सिर, पिता ने दी तहरीर
