रायबरेली के सूची गांव को ब्लाक बनाने की हो रही तैयारी, जानिये क्षेत्रीय जनता को क्या मिलेगा फायदा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन विधायक ने सीएम योगी से मिलकर उठाई मांग, करोड़ों की सड़कें हुईं स्वीकृत

नीरज श्रीवास्तव, परशदेपुर, रायबरेली, अमृत विचार। सलोन विधानसभा का सूची गांव आने वाले समय में ब्लॉक बन सकता है। इसकी मांग सलोन विधायक अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री से मिल कर की है। विधायक ने इसके अलावा भी क्षेत्र के विकास को लेकर कई मांगे मुख्यमंत्री से की है। बुधवार को सलोन विधायक अशोक कुमार ने सदर विधायक अदिति सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की थी।

विधायक ने सलोन विधान सभा में करोड़ों रुपए की सड़कें स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही सलोन विधान सभा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री के सामने कई मांगें भी रखीं। विधायक ने बताया कि सूची गांव सलोन-रायबरेली मार्ग पर है। क्षेत्र के लोग काफी समय से ब्लॉक बनाने की मांग कर रहे थे।

इसलिए उसे ब्लॉक बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। इसके अलावा छतोह ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल को इंटरमीडिएट तक करने और डीह ब्लॉक में रोखा से विरनावां तक मार्ग बनवाने की मांग की गई है। सूची व विरनावां में पीएचसी व सीएचसी केंद्र बनवाने के लिए भी अनुरोध किया गया है। 

सूची गांव एक नजर में

जिला मुख्यालय से दूरी- 25 किमी.
सलोन तहसील से दूरी- 12 किमी.
गांव में कुल मजरे - 15
कुल परिवार - 1070
कुल जनसंख्या - 7094
ग्राम प्रधान - अनीता देवी
ग्राम विकास अधिकारी - मनीष श्रीवास्तव

22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम करने पर सीएम ने दी बधाई

विधायक ने बताया कि बीते 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर सलोन में हुए कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी ने उन्हें बधाई भी दी है। सीएम से मिलकर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की सड़कें स्वीकृत करने पर दीदी स्मृति इरानी व अपनी तरफ से आभार व्यक्त किया। इसके अलावा सूची को ब्लॉक बनाने सहित कई मांगें मुख्यमंत्री जी से की गई हैं। 

                                                                                                                       अशोक कुमार, विधायक सलोन

Untitled-4 copy

यह भी पढ़ें: कार्यवाहक डीजीपी बनने के बाद IPS प्रशांत कुमार ने की पहली प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अपराध मुक्त यूपी बनाना पहला लक्ष्य!

संबंधित समाचार