अयोध्या: रामनगरी में बदला मौसम का मिजाज, छाए रहे बादल, हो सकती है बारिश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या मंडल में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छा गए और शीतलहर चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर ओला गिरने की भी संभावना है। हालांकि दोपहर हल्की धूप खिली लेकिन मौसम में बदली बरकरार रही। जिसके कारण दो दिन तक ठंड से मिली राहत गुरुवार को काफूर हो गई।

अयोध्या मंडल के विभिन्न जनपदों में गुरुवार सुबह कुहासा और बदली छाई रही। इससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट होनी शुरू हो गई। दोपहर एक बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से आने वाली हवा के चलते पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है।

पहाड़ों पर बारिश के बाद अब मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक सीता राम मिश्र के अनुसार आगामी 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: व्यास तहखाना में पूजन आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने दाखिल की याचिका

संबंधित समाचार