बहराइच : शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद वाहन के शीशे तोड़े, पुलिस तैनात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के पारा परशुरामपुर गांव में स्थित शिव मंदिर में एक अराजक तत्व ने तोड़फोड़ करते हुए मूर्ति खंडित कर दी। इसके बाद उसने स्कार्पियो में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसरामपुर के मजरा नेवली पारा में शिव मंदिर स्थित है। मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की मूर्ति स्थापित है। मंदिर में गांव निवासी अराजक तत्व ने मूर्तियों में तोड़फोड़ कर खंडित कर दिया। इसके बाद उसने स्कार्पियो गाड़ी यूपी 32 ईएल 1212 में तोड़फोड़ की। इसके बाद वह फरार हो गया। गांव के लोगों की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सभी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपराध निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी पुलिस बल उप निरीक्षक प्रमोट यादव उप निरीक्षक राम सहोदर तिवारी कांस्टेबल शिवम मिश्रा हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव कांस्टेबल व्यास मुनि वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। 

29 - 2024-02-01T181813.223

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि अपने भाई जयप्रकाश शर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी का शीशा तोड़ा है फरार अभियुक्त को पुलिस ने महेश शर्मा पुत्र रामतलास शर्मा व राकेश वर्मा को  पकड़ा गया है। वह दोनों शराब के नशे में है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, विवेचना में लापरवाही पर जताई नाराजगी

संबंधित समाचार