शाहजहांपुर: कलान और कटरा में खुलेगा सीओ कार्यालय, शासन को भेजा प्रस्ताव
DEMO IMAGE
शाहजहांपुर, अमृत विचार: मीरानपुर कटरा और कलान में सीओ कार्यालय खुलेगा। कार्यालय खुल जाने से पीड़ितों को तिलहर और जलालाबाद की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पुलिस व्यवस्था बेहतर रहेगी। दोनों स्थानों पर सीओ कार्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
जिले में अभी तक सीओ सिटी, सीओ सदर, सीओ जलालाबाद, सीओ पुवायां, सीओ तिलहर कार्यालय है। कलान क्षेत्र के पीड़ितों को अपनी फरियाद के लिए सीओ जलालाबाद कार्यालय की दोड़ लगानी पड़ती है, जिससे पीड़ितों का समय काफी बर्बाद होता है। जबकि कलान तहसील बना दी गई है।
इसी प्रकार कटरा और खुदागंज के पीड़ितों को भी तिलहर सीओ कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ती हे। कटरा और कलान में सीओ कार्यालय खुल जाने से काफी राहत लोगों को मिलेगी। कटरा में सीओ कार्यालय खुल जाने से पड़ोसी जिले बरेली और पीलीभीत जिले पर चौकसी बढ़ेगी।
वार्डर की घटनाओं पर सीधी नजर रहेगी। इसी प्रकार कलान में सीओ कार्यालय खुल जाने से बदायूं व फर्रुखाबाद जिले के वार्डर के गांव सुरक्षित रहेंगे। पड़ोसी जिलों से पुलिस का समन्वय बेहतर रहेगा। कटरा और कलान में सीओ कार्यालय खोलने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृत मिल जाने से कटरा और कलान में सीओ कार्यालय खोल दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पेपर मिल में मजदूर का शव मिला, परिवार वालों ने किया हंगामा
