UPPSC: यूपीपीएससी आज जारी करेगा समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा के प्रवेश पत्र, 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) शुक्रवार को समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करेगा। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि आयोग की वेबसाइट से ही अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउन लोड करेंगे। परीक्षा 11 फरवरी को प्रदेश के 40 शहरों में आयोजित होने जा रही है। परीक्षा दो पाली में होगी।
उन्होंने बताया कि आरओ एवं एआरओ के कुल 411 पदों के लिए 10 लाख 69 हजार 725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
पहली बार इस परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि आयोग ने इन पदों के लिए गत अक्टूबर माह में विज्ञापन जारी किया था।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अब नानपारा से मैलानी के लिए चलेंगी ट्रेनें, इस वजह से बदलाव
