लखीमपुर खीरी: तेज रफ्तार बनी काल... ट्रक और मैजिक की भीषण टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। गोला रोड पर पंडित दीन दयाल कॉलेज के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मौरंग भरकर जा रहे ट्रक और मैजिक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हे जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टर ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया। एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा और एसडीएम श्रद्धा सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 

हादसा शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। सवारियां भरकर जा रही मैजिक और मौरंग भरे ट्रक में पंडित दीन दयाल कालेज के पास भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर इतनी तेज हुई कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर एसपी गणेश प्रसाद साहा और एसडीएम श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। मैजिक में फंसे चालक और सवारियों को केबिन काटकर बाहर निकाला गया।

हादसे में शिवकुमार निवासी हाफिजपुर ललनापर थाना गोला, जिला मऊ के गांव पढ़ुआ गोदाम निवासी अभिषेक यादव, थाना फरधान के गांव पचपेड़ा निवासी रमाशंकर शुक्ला, नीतेश कुमार, रामदेवी और नकहा निवासी मोहन व एक अज्ञात बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शिवकुमार और अज्ञात बुजुर्ग को मृत घोषित किया है। नितेश की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: खुलासा... हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी की हत्या कर अपने खेत में दफनाया था शव, गिरफ्तार 

संबंधित समाचार