प्रयागराज : ऐसे विभाग से जुड़कर अपनी छवि धूमिल नहीं करना चाहता, छात्र ने यूनिवर्सिटी के विभाग को लिखा पत्र
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र को मारने पीटने और उसके कपड़े उतरवाने के मामले में वायरल हुई आडियो के बाद शुक्रवार को छात्र केशव मिश्रा ने विभाग से निरस्त होने के लिए पत्र लिखा है। पिछले तीन दिनों से शुक्रवार को छात्रों का आंदोलन जारी रहा। छात्र ने विभाग से खुद का प्रवेश निरस्त करने के लिए ने विभागाध्यक्ष को पत्र लिखा है।
इविवि के छात्र अभिषेक की पिटाई के मामले में शुक्रवार को एक नया मोड़ आ गया है। चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्रों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। छात्र ने चीफ प्रॉक्टर डा. राकेश सिंह, सहायक प्राक्टर डा. अतुल नारायण सिंह, डा. मृत्युंजय राव परमार, डा. विवेक द्विवेदी के साथ चौकी इंचार्ज पर भी पिटाई का आरोप लगाया था। इस मामले में गुरूवार को एक आडियो भी वायरल हुई थी। जिसके बाद छात्र केशव मिश्रा जो कि प्राचीन इतिहास विभाग के परास्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है।

छात्र केशव ने शुक्रवार को विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर खुद के प्रवेश को निरस्त करने के लिए पत्र लिखकर भेजा है। छात्र केशव का कहना है कि ऐसे विभाग में रहकर अपनी छवि को धूमिल नहीं कराना है। छात्र के साथ की गयी पिटाई के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं की गयी है। ऐसे में यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें -Video : अखिलेश यादव ने दी Breaking news, कहा-अपने सभी सांसदों का टिकट काटने जा रही है BJP
