बदायू: समधन पर हुई समधी की नीयत खराब, दुष्कर्म का प्रयास...FIR
DEMO IMAGE
बदायूं, अमृत विचार: एक गांव निवासी व्यक्ति अपने बेटे की सास पर गलत नजर रखता है। उसने महिला के घर जाकर अश्लील हरकत की। दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते वह कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का निकाह गांव खेड़ा निवासी युवक के साथ किया था। महिला का आरोप है कि दामाद के पिता की नीयत उनके लिए खराब थी। आए दिन छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। समधी होने की वजह से महिला कुछ नहीं कह पाती थी।
समधी ने महिला से उसके साथ रहने को बोला वर्ना उसकी बेटी को घर से निकालने की धमकी दी। कुछ दिनों के बाद उसने महिला की बेटी को अपने घर से निकाल दिया। महिला ने कोतवाली जाकर शिकायत की। आरोप है कि 31 अक्टूबर 2023 शाम लगभग सात बजे समधी महिला के घर आया। महिला घर पर अकेली थी। उसका पति ई-रिक्शा चलाने के लिए बाहर गया था। उनकी बेटी घर के बाहर थी।
समधी ने महिला से उसकी बात मानने को कहा। महिला ने नहीं मानी तो उसने महिला के साथ अश्लीलता की। उसके कपड़े फाड़ दिए। जमीन पर गिरा दिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसकी बेटी आ गई। समधी आइंदा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी छुट्टन शाह के खिलाफ धमकाने, यौन उत्पीड़न, महिला पर आपराधिक बल प्रयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुरुष को उम्रकैद और महिला को 10 साल की सजा
