Fatehpur: अपनी ही बारात में टल्ली होकर पहुंचा दूल्हा... जनवासे में सोता आया नजर, दुल्हन बोली- नहीं करूंगी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा सोया।

फतेहपुर के थरियांव थानाक्षेत्र में अपनी ही बारात में अधिक शराब पी लेने से दूल्हा अधिक नशे में हो गया और जनवासे में सो गया। इस दौरान लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थानाक्षेत्र में अपनी ही बारात में अधिक शराब पी लेने से दूल्हा अधिक नशे में हो गया और जनवासे में सो गया। इस दौरान लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। सुबह हुई जानकारी पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों ने लेनदेन कर आपसी समझौता कर लिया। इसके बाद बिना शादी के बारात वापस लौट गई। 

थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरैया गांव निवासी चुन्नी लोधी ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा देवी की शादी गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी शेरा लोधी के पुत्र कमल सिंह से तय की थी। तय तारीख के मुताबिक गुरूवार की शाम बारात गांव में पहुंची थी। अगवानी के समय दूल्हा कमल शराब के नशे में अपने साथियों के साथ डांस कर रहा था।

जिसे लेकर उसके घर वाले नाराज हो रहे थे। इस दौरान अधिक शराब पी लेने के कारण उसे जनवासे में पहुंचाया गया। जहां दूल्हा चारपाई मिलते ही सो गया। द्वारचार के दौरान दूल्हे को न देख उसके बारे में कन्या पक्ष ने पूछा तो बताया गया कि उसकी तबियत खराब हो गई है। उन्होंने जनवासे में देखा जाकर वह जमीन में गिरा हुआ था अचेत था।

शराब के नशे में होने की बात पता चलते ही लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। सुबह होने पर सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षा में समझौते का प्रयास किया। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। बारात वापस लौट गई है। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey Death: UP के Kanpur की रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन... कपड़े उतारने की बात कहकर चर्चां में आई थी

संबंधित समाचार