UP Board: बदायूं में 35 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित, पुलिस का रहेगा पहरा... कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बदायूं, अमृत विचार: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तेजी से तैयारी चल रही है। जिले में 99 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें से 35 कॉलेजों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें अधिकतर वह स्कूल शामिल हैं। जो पहली बार केंद्र बने हैं। इन सभी पर एलआईयू की नजर रहेगी। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। तथा पुलिस का भी कड़ा पहरा रहेगा। जिससे परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो सके। 

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होंगीं। परीक्षा में 64476 बच्चे पंजीकृत हैं। इसके लिए जिले में 99 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या वित्त विहीन स्कूलों की है। इन्हें राजकीय कॉलेजों में सुविधाओं का अभाव होने की वजह से बनाया गया है। इनमें से प्रशासन द्वारा 35 कॉलेजों को संवेदनशील घोषित किया है। 

जिसमें रामेश्वर प्रताप सिंह इंटर कॉलेज, भटपुरा, अमृता देवी इंटर कॉलेज धर्मपुर, हरिगंगा इंटर कॉलेज लश्करपुर ओईया, गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन, हजारीलाल बापू इंटर कॉलेज इस्लामनगर, शांति स्वरूप इंटर कॉलेज जरीफनगर सहित अन्य स्कूलों के नाम शामिल हैं।

संवेदनशील घोषित किए गये परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा इन पर एलआईयू की नजर भी रहेगी। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिससे परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो सके। 

जिले में पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं
बोर्ड परीक्षा नजदीक आने पर तैयारी में तेजी आ गई है। बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा गया है। करीब तीन लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंची हैं। इनमें करीब एक लाख 84 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं हाई स्कूल की हैं। इनका दो चार दिन में वितरण शुरू हो जाएगा। 

उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। इनका वितरण जल्द शुरू करा दिया जाएगा। 35 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया किए गये हैं। इनमें अधिकतर वित्त विहीन कॉलेज शामिल हैं। यहां पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया चल रही है---डॉ प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बिना पंजीकरण बच्चों को ले जाने वाले छह वाहन सीज, स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी

संबंधित समाचार