Video : आगरा में आबादी के बीच गिरा आंसू गैस का गोला, फैला धुएं का गुबार-जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंसू गैस के गोले को अपने साथ ले गए पुलिसकर्मी, लोगों में दहशत

आगरा, अमृत विचार। जिले के अछनेरा कस्बे में कोतवाली के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक टियर गैस का गोला अचानक आबादी के बीचो-बीच आकर गिरा। टियर गैस का गोला गिरते ही मोहल्ले की फिजा में टियर गैस फैल गई और लोगों को परेशानी होने लगी। गोला गिरते ही उससे गैस का गुबार फूटने लगा और इलाके में फैलने लगा जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टियर गैस का गोला अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में अछनेरा पुलिस अब जानकारी जुटा रही है कि आखिर यह टियर गैस का गोला कहां से आया और इसे यहां किसने फेंका। हालांकि पुलिस टीयर गैस के गोले को अपने साथ ले गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें -Video : प्रयागराज में छात्र-छात्राओं ने लगाया पिटाई का आरोप, कॉलेज पहुंचे अभिभावकों को बनाया गया बंधक

संबंधित समाचार