Video : प्रयागराज में छात्र-छात्राओं ने लगाया पिटाई का आरोप, कॉलेज पहुंचे अभिभावकों को बनाया गया बंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में बड़ा हंगामा हुआ है। यहाँ नैनी इलाके के यमुना नगर चाका में बाल विकास इंटर कॉलेज के प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा गया। आरोप ये भी है कि इसको लेकर जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो उन्हें वहां बंधक बना लिया गया। 

बताया जा रहा है कि बच्चों की पिटाई को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधन के बीच कई घंटे तक बहस और आरोप-प्रत्यारोप होते रहे। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुँची। वहीँ जब इस बारे में अभिभावकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन के साथ मिल-बैठकर सभी बातों पर समझौता हो गया है। 

ये भी पढ़ें - Video Lucknow triple murder : पुलिस ने एसयूवी चालक एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बाकियों की तलाश तेज    

संबंधित समाचार