Kanpur: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की सास का निधन; कल शहर आ सकते हैं लिटिल मास्टर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की सास का निधन हो गया है।

लिटिल मास्टर क्रिकेट स्टार सुनील गावस्कर की सास पुष्पा मेहरोत्रा का निधन हो गया है। वह 94 साल की थी। गावस्कर के शनिवार को पहुंचने की संभावना है।

कानपुर, अमृत विचार। लिटिल मास्टर क्रिकेट स्टार सुनील गावस्कर की सास पुष्पा मेहरोत्रा का निधन हो गया है। वह 94 साल की थी। गावस्कर के शनिवार को पहुंचने की संभावना है। 

सिविल लाइंस निवासी गावस्कर की सास लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन के बाद परिवार के लोग घर पहुंच गए। उनकी तीनों बेटियों के परिवार मुंबई में रहते हैं। घर में मौजूद परिजनों ने बताया कि गावस्कर के सुबह हवाई जहाज से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है। गावस्कर कानपुर आने पर ससुराल जरूर जाते थे। वे अक्सर अपनी सास से फोन में बात करते थे। उनकी पत्नी मार्शनील गावस्कर लगातार मां के संपर्क में थीं। उनका अंतिम संस्कार कानपुर में ही होने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: NSE के एमडी बोले- 'बाजार के लिए सकारात्मक बजट...उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं को मिलेगी नौकरी'...

 

संबंधित समाचार