गोंडा: ट्रेन में गूंजी किलकारी.., आरपीएफ ने मनकापुर में ट्रेन रुकवाकर कराई महिला की डिलीवरी
महिला यात्रियों के सहयोग से पीड़ित महिला का ट्रेन में ही कराया गया प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ
गोंडा, अमृत विचार। शुक्रवार की रात दिल्ली से बिहार जा रही 02564 बरौनी क्लोन एक्सप्रेस में उस वक्त एक नवजात की किलकारी गूंज उठी जब ट्रेन से यात्रा कर रही एक प्रसव पीड़िता ने महिला यात्रियों के सहयोग से ट्रेन में ही एक बेटे को जन्म दिया। महिला की डिलीवरी कराने में मनकापुर रेलवे सुरक्षा बल की भी अहम भूमिका रही।
प्रसव पीड़ा की जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मनकापुर में ट्रेन के रुकवाया और फौरन प्रसव पीड़ित महिला को फौरन चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी। डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। महिला के परिजनों ने इस सहयोग के लिए आरपीएफ, रेल विभाग और साथ यात्रा कर रही महिलाओं को धन्यवाद दिया। करीब 30 मिनट बाद ट्रेन को मनकापुर से छपरा के लिए रवाना किया गया।
बिहार के सारण जिले की रहने वाली प्रियंका(30) अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। गर्भवती प्रियंका शुक्रवार को अपने पति धीरज सिंह और परिजनों के साथ दिल्ली से बिहार जा रही थी। प्रियंका और उसका परिवार 02564 बरौनी क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन में कोच संख्या S-1 में यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान एक्सप्रेस प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने इसकी सूचना ट्रेन क् कोच अटेंडेंट को दी तो प्रसव पीड़िता की मदद के लिए तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।
गोंडा:
— amrit vichar (@amritvicharlko) February 3, 2024
ट्रेन में गूंजी किलकारी.., आरपीएफ ने मनकापुर में ट्रेन रुकवाकर कराई महिला की डिलीवरी
महिला यात्रियों के सहयोग से पीड़ित महिला का ट्रेन में ही कराया गया प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ pic.twitter.com/EeLGuoBx3d
कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद मनकापुर आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई और ट्रेन को मनकापुर स्टेशन पर रुकवाया गया। आरपीएफ निरीक्षक उदय राज के नेतृत्व में टीम ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। बर्थ संख्या 49 पर महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी और जब कुछ समय बाद एंबुलेंस आई तो महिला के पति ने ट्रेन से उतरने से मना कर दिया। इसके बाद आरपीएफ व 108 एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों ने महिला यात्रियों के सहयोग से पीड़ित महिला का प्रसव ट्रेन में ही कराया।
महिला ने प्रसव के दौरान एक बेटे को जन्म दिया। ट्रेन में नवजात की किलकारी गूंजते ही सभी ने तालियां बजाकर नन्हे मेहमान का स्वागत किया। इसके बाद आरपीएफ ने प्रसूता प्रियंका को टॉवल, ब्लेड व सेफ्टी किट उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य टीम के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
इस सहयोग को लिए प्रियंका और उनके परिजनों ने आरपीएफ, रेल विभाग,108 एंबुलेंस के स्वास्थ्य गर्मियों और साथ यात्रा कर रहीं महिलाओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन मनकापुर स्टेशन पर रुकी रही। लगभग 30 मिनट बाद ट्रेन को छपरा के लिए रवाना कराया गया।
यह भी पढ़ें:-कौशांबी: घर के सामने खेल रही 3 सगी बहनें लापता, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
