कौशांबी: घर के सामने खेल रही 3 सगी बहनें लापता, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बच्चियों के माता पिता मजदूरी करते है गुजर बसर    

कौशांबी, अमृत विचार। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गाँव मे घर से कुछ दूर खेल रही तीन सगी बहन रहस्यमय हालात में लापता हो गई है। बच्चियों के माता पिता लोगों के खेत खलिहान में मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते हैं। बेटियों के लापता होने की जानकारी थाना पुलिस को देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले मे अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुक़दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

कड़ा धाम के रसीद मई गांव मे मनोज कुमार पुत्र इंदल सरोज अपने पत्नी व 3 बेटियों के साथ रहता है। मनोज का परिवार बेहद गरीब है। मनोज व उसकी पत्नी गाव मे लोगों के खेत मे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मनोज व उनकी पत्नी 31 जनवरी को रोज की तरह गांव के एक खेत मे मजदूरी कर रहे थे।

kaushambi news 3 minor sisters playing with children missing

बेटी रुचि (12), विनीता (10), सुनीता (6) स्कूल न जाकर घर के समीप अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। मनोज सरोज ने बताया, दोपहर मे बच्चियो की माँ घर आई तो बच्चों को घर मे नहीं देखा। उन्हें लगा बेटियाँ स्कूल पढ़ाई के लिए गई है। शाम होने के बाद भी उनकी बेटियाँ घर नहीं आई तो उन्होंने उनकी खोज शुरू की। रिश्तेदार पास पड़ोस मे पता करने के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिली। 

1 फरवरी को मनोज ने थाना कडा धाम पुलिस को लिखित सूचना देकर बेटियों को खोजने मे मदद मांगी। थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुक़द्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज की बेटियों को लापता हुए 3 दिन से अधिक का समय बीत गया लेकिन पुलिस उन्हे खोज नहीं सकी है। 

सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया, थाना पुलिस को मिली शिकायत के क्रम मे क्राइम नंबर 20/24 मे धारा 363 (विधि विरुद्ध तरीके से व्यक्ति को छिपना या गायब करना) के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के बड़े अफसरों ने पीड़ित पिता से बच्चियों के हुलिया एवं संभावित संदिग्ध लोगों के बारे में पूछताछ की गई है। जल्द पुलिस बच्चियों को सकुशल बरामद कर पीड़ित परिवार को मदद देगी।

यह भी पढे़ं: बहराइच: नाती के नाम जमीन कर दी तो भाइयों को आ गया इतना गुस्सा, वृद्ध को पीटकर किया लहुलुहान

 

संबंधित समाचार