बहराइच: नाती के नाम जमीन कर दी तो भाइयों को आ गया इतना गुस्सा, वृद्ध को पीटकर किया लहुलुहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंभीर हालत में वृद्ध लखनऊ रेफर, नहीं दर्ज हुआ केस

बहराइच, अमृत विचार। शहर से सटे नगर गांव निवासी एक वृद्ध ग्रामीण ने अपनी जमीन नाती के नाम कर दी। इससे नाराज उसके भाइयों ने हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वृद्ध को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली देहात के नगर गांव निवासी जागेसर प्रसाद (65) पुत्र आसाराम का विवाह नहीं हुआ है। वह अकेले अपने घर पर रहते हैं। पास में ही उनके भाई भी रहते हैं। शादी न होने के चलते जगेसर ने अपनी जमीन अपने रिश्ते के नाती के नाम कर दी है। इससे उसके भाई नाराज हैं। भाइयों ने देर रात को पारिवारिक विवाद में जगेसर पर सभी ने हमला कर दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

कोतवाली देहात पुलिस ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म गौड़ ने बताया कि परिवारिक विवाद में हमला हुआ है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। परिवार में किसी के न होने के चलते तहरीर नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: टीचर ने क्लासरूम में छात्राओं को पीटा तो कालेज जाकर अभिभावकों ने जमकर काटा बवाल

संबंधित समाचार