गोंडा: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की करतूत
गोंडा, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकीनगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर एक घर का ताला तोड़कर घर में रखी नगदी जेवरात व लैपटॉप लेकर फरार हो गए चोरों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के हारीपुर मदनगरा गांव के रहने वाले अंकुर शुक्ला जानकी नगर मोहल्ले में स्थित मकान में रहते हैं।
गोंडा: घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की करतूत
— amrit vichar (@amritvicharlko) February 3, 2024
नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकीनगर मोहल्ले में हुई वारदात pic.twitter.com/ef8gfqK5dq
शुक्रवार की रात अज्ञात चोर उनके घर का तोड़कर भीतर घुस गए और घर में रखी नकदी, जेवरात व लैपटॉप उठा ले गए।
उन्हे सुबह घटना की जानकारी हुई। चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्द कराने के लिए तहरीर दी है।
