संजय सिंह को बड़ी राहत, राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जहां कोर्ट ने हिरासत में संजय सिंह को 5 फरवरी को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की मंजूरी दे दी है। जेल अधिकारियों को सुबह 10 बजे तक संजय सिंह को संसद ले जाने का निर्देश दिया गया है। 

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले में गिरफ्तार आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली राउज़ एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने और राज्यसभा के लिए फिर से चुने जाने के बाद शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी, जिसका आज फैसला आया हैं।

ये भी पढ़ें- 'भारत रत्न' से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी ने किया ऐलान

संबंधित समाचार