बहराइच: 5 फरवरी को अयोध्या जाएंगे 13 हजार बीजेपी कार्यकर्ता, 250 बसों से पहुंचेंगे रामनगरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो सहित परिचय पत्र किए जा रहे जारी, खाने पीने का रहेगा इंतजाम

बहराइच, अमृत विचार। जिले के 13000 भाजपा कार्यकर्ता 5 फरवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम का दर्शन करने जाएंगे। इसके लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक कर रूप रेखा तय की गई। भाजपा कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि जिले के सभी बूथों से पांच पांच कार्यकर्ता अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला का दर्शन करेंगे।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडे ने जिला कार्यालय पर पदाधिकारी की बैठक कर सभी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि किसी कार्यकर्ता को कोई परेशानी न होने पाए, इसकी चिंता हम पदाधिकारीयो को करनी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 250 बसों से 13000 कार्यकर्ता 5 फरवरी को श्री राम लला का दर्शन करेंगे। जिसके लिए जिला महामंत्री नन्हेलाल लोधी को जिला संयोजक बनाया गया है। हेमा निगम और कन्हैया सोनी को सह संयोजक बनाया गया है।

बस व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह को सौपी गई है। सभी जाने वाले कार्यकर्ताओं को फोटो सहित परिचय पत्र फोटो सहित जारी किया जा रहा है। सभी राम भक्तों के भोजन पानी आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, सुषमा चौधरी, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री सुनील सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद पांडे, अभिषेक गुप्ता, अनिल सिंह, अभय राज सिंह, उर्मिला शुक्ला, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें: 'यह मेरे आदर्शों एवं सिद्धांतों का सम्मान है', भारत रत्न मिलने पर बोले आडवाणी

संबंधित समाचार