म्यांमार के हकाकाबोराजी राष्ट्रीय उद्यान में औषधीय पौधों की 24 प्रजातियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यांगून। म्यांमार के उत्तरी काचिन राज्य के पुताओ जिले में स्थित देश के सबसे बड़े हकाकाबोराजी राष्ट्रीय उद्यान में औषधीय पौधों की 24 प्रजातियां हैं। अनुसंधान और शिक्षा अनुभाग के प्रमुख डॉव एल. के. सी. पार्क के युन ने शुक्रवार बताया कि पार्क में औषधीय पौधों की 24 से अधिक प्रजातियां हैं, लेकिन वर्तमान में 24 प्रजातियों को उनकी तस्वीरों, वैज्ञानिक नामों और उपयोगिता के साथ औषधीय पौधों की स्वीकृति प्रदान की है। 

उन्होंने कहा कि इन औषधीय पौधों के बारे आगंतुकों को जानकारी के लिए पार्क की गैलरी में लिखा गया है। आगंतुक इन औषधीय पौधों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं कि मनुष्य जीवन के लिए किस तरह से उपयोगी हैं।

 इसके अलावा, काचिन राज्य में आयोजित विशेष अवसरों पर औषधीय पौधों को प्रदर्शित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि पार्क में पेड़ों की 290 से अधिक प्रजातियां है। जिनमें ब्लैक ऑर्किड सहित ऑर्किड की 220 और औषधीय पौधों की 24 प्रजातियां हैं।

ये भी पढ़ें:- तंजानिया में तीन दिन में 61 लोग हैजा से ग्रस्त, जानिए लक्षण

संबंधित समाचार