बहराइच: बकाया बिजली बिल वसूलने गए बिजली कर्मियों से ग्रामीणों ने की मारपीट, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें video
विशेश्वरगंज, बहराइच, अमृत विचार। जिले के निगोह गांव में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज के बिजली कर्मचारी शनिवार को बकाया बिजली बिल वसूलने गए थे। वहीं पर किसी बात को लेकर ग्रामीण नाराज हो गए सभी ने बिजली कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बिजली कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दिया है, अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज में संविदा कर्मचारी कमल बाबू पुत्र साधू यादव निवासी रनियापुर गोबरही की तैनाती है। शनिवार को कमल बाबू अपने साथी राजकुमार हरिश्चंद्र प्रेमनाथ मंसाराम समेत अन्य के साथ ग्राम पंचायत निगोह के मजरा खोजनापुर में बकाया बिल की वसूली करने के लिए गए। यहां पर किसी बात को लेकर लोगों में और बिजली कर्मियों में हंगामा शुरू हो गया।
इसके बाद नाराज लोगों ने लाठी और डंडे से बिजली कर्मियों की पिटाई शुरू कर दी जिसमें सभी घायल हो गए। संविदा कर्मचारी कमल बाबू ने गांव निवासी बब्बू मौर्य, खुशीराम, परशुराम, राम केवल मौर्य, मुंशीलाल, कन्हैया और पांच अन्य अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा नहीं लिखा गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वह क्राइम मीटिंग में जिला मुख्यालय शामिल होने के लिए आए थे। वापस जा रहे हैं। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
बहराइच: बकाया बिजली बिल वसूलने गए बिजली कर्मियों से ग्रामीणों से की मारपीट, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, video pic.twitter.com/jCdK0wAj1l
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 3, 2024
यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी के राजा बाजार इलाके के एक घर में लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान, हड़कंप, देखें video
