लखनऊ: राजधानी के राजा बाजार इलाके के एक घर में लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान, हड़कंप, देखें video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना चौक के राजा बाजार चौराहे के पास स्थित घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घर में फंसे दो दर्जन से ज्यादा लोगों को बाहर निकाल लिया। 

Untitled-28 copy

इस दौरान आग से 2 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं फायर बिग्रेड की टीम तत्परता से इस आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह आग ग्राउंड फ्लोर और पहले फ्लोर पर लगी थी। इस दौरान ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कार और बाइक में भी आग लग गई जिससे वो जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि पहले फ्लोर पर लगी आग में अधिक आर्थिक क्षति नहीं हुई है।

वहीं घटनास्थल के पास में रहने वाले स्थानीय निवासी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसने देखा था कि कुछ लोग सिलेंडर से कार में गैस भर रहे थे जिसमें हुए लीकेज से यह आग लगी है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। 

Untitled-29 copy

 

संबंधित समाचार