बिजनौर: जेल ले जाते समय हथकड़ी खोलकर आरोपी फरार, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। रोडवेज बस स्टैंड के पास से जिला कारागार ले जाते समय एक अभियुक्त बढ़ापुर पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसकी तलाश में जगह-जगह चेकिंग शुरू की।

बढ़ापुर पुलिस ने बढ़ापुर के मोहल्ला गंज निवासी अजीम उर्फ बहरा को अवैध शस्त्र के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे बिजनौर कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसे जिला कारागार ले जाया जा रहा था। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के पास से वह हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। 

रोडवेज बस स्टैंड के पास भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए वह गायब हो गया। अजीम के फरार होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में पुलिस ने जगह-जगह पर सर्च अभियान चलाया। पूरे जिले की पुलिस को उसकी तलाश में लगाया गया है। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है। बढ़ापुर पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में लगी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

ये भी पढे़ं- बिजनौर : दो अपहरकर्ता गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

 

 

संबंधित समाचार