Farrukhabad: BJP सांसद मुकेश राजपूत बोले- योगी मोदी की सरकार में राम नाम का जयकारा लगाने वाले को धमकाने वालों पर होगी कार्रवाई
फर्रुखाबाद में धमकाने पर कार्रवाई होगी।
फर्रुखाबाद में सपा प्रत्याशी की सभा में राम नाम का जयकारा लगाने वाले को धमकाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात रविवार को यहां भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहीं।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सपा प्रत्याशी की सभा में राम नाम का जयकारा लगाने वाले को धमकाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात रविवार को यहां भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहीं। सांसद राजपूत भाजपा के केंद्रीय कार्यालय आवास विकास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुकेश राजपूत ने कहा कि यह मोदी और योगी की सरकार है। यह सपा की सरकार नहीं है। जिसमें राम नाम लेने वाले को जेल में डाल दिया जाए। यहां तो राम राज्य की संरचना करने वालों की सरकार है।
इस सरकार के समय जिसने राम नाम का जयकारा लगाने वाले को धमकाया है उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सांसद ने कहा कि राम तो सभी के हैं। वह कण-कण में व्याप्त है। हम किसी भी धर्म के विरोधी नहीं है। जो धर्म जो व्यक्ति मानता है वह अपनी पूजा करें। लेकिन राम नाम लेने वाले को धमकाने धमकाने का काम करने वाले ने खुली कुंडली दिखाई है।
इसलिए उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर उसे छोड़ा नहीं जाएगा। राम का नाम लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति स्वतंत्र है , इसके बाद भी उसे धमकाना सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि सपा के उम्मीदवार की यह गुंडई नहीं चलने दी जाएगी। भगवान राम के नाम का विरोध करने वालों को जनता आगामी लोक सभा चुनाव में करारा जवाब देगी। इससे पहले उन पर उनकी सरकार कार्रवाई कराएगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
