रायबरेली: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीर वाजिद अली का पुश्तैनी मकान ढहा, कार समेत दो वाहन क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वक्फ बोर्ड के अधीन थी इमारत, ध्वस्तीकरण के लिए पालिका को लिखा गया था पत्र  

रायबरेली। शहर में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। मलबे में दबकर एक ई रिक्शा व कार क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई है। बिल्डिंग को गिराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया था। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को अचानक भरभरा कर जर्जर बिल्डिंग गिर गई। उक्त इमारत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीर वाजिद अली का पुश्तैनी बताया जा रहा है।


 
शहर कोतवाली क्षेत्र के किला बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीर वाजिद अली का पुश्तैनी मकान है। इस मकान को शहर में पीली कोठी के नाम से सोहरत प्राप्त है। इस बिल्डिंग को वक्फ बोर्ड को दिया गया था। जानकारों की माने तो यह इमारत एक सौ साल से भी अधिक पुरानी है, और यह पूरी तरीके से जर्जर थी।

69

इस बिल्डिंग में कोई रहता नही था। रविवार सुबह अचानक इसके भर भरा कर गिरने के बाद आसपास हड़कंप मच गया। लोग एक दूसरे से बिल्डिंग के गिरने की जानकारी लेते रहे, लेकिन इसके मलबे दब कर एक डिजायर कार व एक ई रिक्शा ही क्षतिग्रस्त हुए है।

गौरतलब है इमारत वक्फ बोर्ड के अधीन रही है। पहले लोग इसमें रहते थे लेकिन इमारत के जर्जर होने के कारण खाली करा दिया गया था। बोर्ड ने बिल्डिंग को गिराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट व नगर पालिका में पत्र भी दिया जा चुका था। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई थी। कोतवाल ने बताया कि कोई हताहत नही हुआ है, जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मलिहाबाद तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपी बाप-बेटे लल्लन और फराज गिरफ्तार

संबंधित समाचार