क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता: विनय द्विवेदी
1.20 करोड़ रुपये की दो सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास
धानेपुर, गोंडा। मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों का शिलान्यास किया। इन दोनों सड़कों के निर्माण पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे। सड़क या शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।
मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगंज ग्रन्ट के मजरे सालिकरामडीह तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं थी। यहां के लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी तरह सोमरही गांव के मजरे तिवारीपुरवा में भी पक्की सड़क का अभाव था। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने इन सड़कों को निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। स्वीकृति मिलने पर रविवार को इन दोनों सड़कों का शिलान्यास किया गया।
मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने पृथ्वीपालगंज ग्रन्ट की मुख्य सड़क से सालिकरामडीह तक तथा ग्राम पंचायत सोमरही मे मुख्य सड़क से तिवारीपुरवा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को उपलब्ध कराने को लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं।
आने वाले दिनों में मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं हर जगह उपलब्ध हो, इसके लिए तमाम योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही है। दीनदयाल योजना के अन्तर्गत बनने वाली इन सड़कों के निर्माण एक करोड़ 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक ने कहा कि सड़क को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण किए जाने का निर्देश दिया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, महामंत्री रमेश सिंह, विनीत मिश्रा, विनोद कुमार जायसवाल, पप्पू जायसवाल, दीपनारायण तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, बृजलाल राजभर, रानू सिंह, शिवबालक यादव, गुरुदास शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: भगवान श्रीराम व माता सीता के व्यक्तित्व व कृतित्व को जीवन में उतारें: श्यामकरन
