रामपुर: शहजादनगर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया जबकि दूसरे का पुलिस ने पीछा करके उसको पकड़ लिया। घायल पशु तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों गो तस्करों के खिलाफ पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर लिया है । जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पशु तस्कर से पूछताछ की।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के नेतृव में अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी के चलते शनिवार रात को शहजादनगर पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि दो पशु तस्कर  कार से सवार होकर आ रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने  चेकिंग शुरू कर दी। 

चेकिंग के दौरान एक कार दबका चौराहे की तरफ से आती दिखाई दी, जो पुलिस की गाड़ी को देख कर रुकी और वापस मुड़कर दबका व अंडरपास चमरपुरा को जाने वाले रोड की तरफ मुड़ गई।  कार को वापस लौटता देखकर पुलिस को शक हुआ पुलिस ने कार का पीछा किया तो चालक ने कार को और तेजी से चमरपुरा तिराहे की ओर  मोड़ दिया। कार मोड़ते समय कार का एक पहिया खेत मं फंस गया। जिसके बाद  दो व्यक्ति कार से उतरे।

पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए एक चमरपुरा अंडरपास तथा दूसरा दबका रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में  में गोकश  यारूफ को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद पुलिस ने दोनों को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद रविवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायल पशु तस्कर से पूछताछ की।

पुलिस को दोनों के पास से मिले कार और तमंचे
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को काफी समय से तलाश किया जा रहा था। रात को गश्त के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास एक-एक तमंचा कारतूस और एक  कार मिली  है। दोनों पर  अपराधिक इतिहास की तलाश की जा रही है।

शहजादनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पशु तस्कर आ रहे हैं। घेराबंदी करके उनको रोका तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने  अपने आप को बचाते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के पास से गोकशी करने के औजार भी  मिले हैं।- राजेश द्विवेदी,एसपी

पकड़े गए आरोपी
1. यारूफ उर्फ  नन्हा उर्फ भाई जान पुत्र फारूक अहमद निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर
2. मोहम्मद रऊफ उर्फ  राजू पुत्र फारूक अहमद निवासी ग्राम  जुठिया थाना शहजादनगर

ये भी पढे़ं- रामपुर: पूर्व मंत्री आजम खां के मोहल्ले से चला जौहर यूनिवर्सिटी को सरंक्षण में लेने के लिए अभियान

 

संबंधित समाचार