बरेली: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर 3.60 लाख रुपये हड़पे, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उसने किशोरी को ब्लैकमेल करके नकदी व जेवर गिरवीं रखवाकर 3.60 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता के पिता ने थाना बारादरी में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बारादरी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनके घर पर आदित्य भारती निवासी मॉडल टाउन और उसकी दादी का आना जाना था। इसी दौरान आदित्य ने उनकी नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध बना लिए। वह बेटी के अश्लील फोटो ओर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने उनकी बेटी से उनके एटीएम से एक लाख रुपये और बड़ी बेटी और बेटे की गुल्लक से 60 हजार रुपये निकलवाकर ले लिए।

इसके अलावा घर में रखे दो लाख रुपये के जेवर गिरवीं रखवाकर रुपये ले लिए। जानकारी होने पर जब आरोपी और उसके परिजनों से कहा तो सभी धमकी देने लगे। उसने उनके भतीजे को जान से मारने की धमकी दी और गलत संदेश भी भेजे।

किशोरी ने बताया कि आदित्य के साथ उसका पिता अनूप भारती, बुआ अंजुम भारती, चाचा मनु भारती, मामा सूरज भी उसे धमकाते थे। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी उसके पिता अनूप भारती, अंजुम, मनु और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बरेली: मौलाना तौकीर रजा ने की 'जेल भरो आंदोलन' की अपील, बोले- पहली गिरफ्तारी मैं दूंगा

संबंधित समाचार