10 गड्डी टिकट चोरी मामले में रोडवेज कर्मचारी संघ का प्रदर्शन कल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज के अवध बस डिपो से एसी जनरथ बस के 10 गड्डी टिकट चोरी मामले में की गई निलंबन कार्रवाई के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी संघ आपत्ति जताई है। संघ ने आरोप लगाया है कि लखनऊ क्षेत्र में कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने पांच फरवरी को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सीके शुक्ला और मंत्री सगीर अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि पांच फरवरी के पहले गलत तरीके से किए गए निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली जाती है तो आगामी 10 फरवरी को लखनऊ क्षेत्र के कार्य बहिष्कार की नोटिस देकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। दरअसल, 10 गड्डी टिकट चोरी मामले में अब तक आठ लोगों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जबकि संघ का आरोप है कि असली दोषी कर्मचारी के खिलाफ अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
 

संबंधित समाचार