8 ट्रेनों का ठहराव अगली सूचना तक रद्द,ट्रेनों की जानकारी लेकर यात्रा करें पैसेंजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन ठहराव अपरिहार्य कारणों से अस्थाई रूप से 05 फरवरी 2024 से अग्रिम सूचना तक समाप्त किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे पीआरओ महेश गुप्ता के मुताबिक जिन ट्रेनों का ठहराव प्रभावित हुआ है उनमे ट्रेन संख्या 05031/05032 (गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर) ट्रेन संख्या 05425/05426 (गोरखपुर-अयोध्या) विशेष सवारी गाड़ी ट्रेन संख्या 05093/05094 (गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर) विशेष सवारी गाड़ी टिनिच, परसा तिवारी, लखपतनगर गोविन्दनगर स्टेशनों पर नही रुकेंगी। इसी प्रकार 14231/14232 (मनवर संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस) टिनिच स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

संबंधित समाचार