Etawah News: सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, तीन मासूम चपेट में आकर झुलसे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में आग की चपेट में आकर तीन झुलसे।

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला धनु में एक मकान के सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। जिसमें तीन मासूम आग की चपेट में आने से झुलस गए।

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला धनु में एक मकान के सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। जिसमें तीन मासूम आग की चपेट में आने से झुलस गए। सोमवार सुबह चाय बनाने के दौरान विस्फोट से हादसा हुआ। वहीं, घर का सामान जलने के साथ-साथ तीन मासूम भी जलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मासूम बच्चों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों का उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार कार नाले में गिरी... 6 की मौके पर मौत, दो मासूम बच्चे घायल

 

संबंधित समाचार