UP: यहां के हम है सिकंदर... बीच सड़क पर कार के बोनट पर रखकर काटा केक, हुड़दंग के साथ आतिशबाजी भी की, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बीच सड़क पर कार के बोनट पर रखकर केक काटा

फतेहपुर में बीच सड़क पर कार के बोनट पर रखकर केक काटा। इतना ही नहीं, पूरी सड़क पर घूम-घूमकर हुड़दंग भी मचाया। इसके साथ ही आतिशबाजी भी की।

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में कुछ युवकों ने बीच सड़क पर कार के बोनट पर केक काटे और जमकर आतिशबाजी कर हुड़दंग मचाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क के सामने का है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बेखौफ होकर युवकों के द्वारा हुड़दंग किया जा रहा है। 22 सेकंड का यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो एक दिन पहले का है। कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कार के बोनट पर केक काटकर जश्न मनाने का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में दिख रहे युवकों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। बता दें कि कुछ माह पहले जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र हाइवे पर इसी तरह केक काटकर जश्न मनाने का दो मामला सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने अपनी ही पार्टी के सचिव को चप्पल मारने की कही बात, राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू

संबंधित समाचार