सर्वांगीण विकास के साथ प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट :राजेश्वर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । राजधानी लखनऊ सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने वित्तीय बजट 2024-25 को ऐतिहासिक बजट बताया उन्होंने कहा इस बार बजट सामाजिक सुरक्षा और मजबूती देगा ।  उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं लोकमंगल को समर्पित सर्वसमावेशी, बहुआयामी ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने एक्स पर की पोस्ट में कहा कि कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने  ऐतिहासिक बजट पेश किया है।यह बजट देश के किसी भी प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत भागीदारी के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। प्रदेश की जीएसडीपी में दोगुना की वृद्धि हुई है।

संबंधित समाचार