बहराइच : पूर्व सांसद रुआब सईदा का निधन, समाजवादी पार्टी में शोक की लहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व विधान सभा स्पीकर डॉक्टर वकार अहमद शाह की पत्नी हैं रुआब सईदा

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पूर्व विधान सभा स्पीकर डॉक्टर वकार अहमद शाह की पत्नी पूर्व सांसद रुआब सईदा का अलीगढ़ में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से सपा पार्टी में शोक है। पूर्व सांसद का शव लेकर उनके पुत्र यासर शाह बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं।

शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पूर्व सांसद रुआब सईदा (75) पति पूर्व कैबिनेट मंत्री/पूर्व विधान सभा स्पीकर डॉक्टर वकार अहमद शाह अपनी बेटी डॉक्टर अलवीरा शाह के यहां इस समय अलीगढ़ में रहती थी। उनकी तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। मंगलवार सुबह 6.30 बजे के आसपास उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। यह समाचार जिले में पहुंची तो परिवार के साथ सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 

सपा सोशल मीडिया के प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह रात में ही अलीगढ़ में बहन के घर पहुंच गए हैं। वह मां का शव लेकर बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। दोपहर तक जिला मुख्यालय आ जायेंगे। इसके बाद मंगलवार शाम को सात बजे के आसपास आजाद इंटर कॉलेज के निकट स्थित छड़े शाह तकिया के निकट कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मालूम हो कि रुआब सईदा वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष, वर्ष 2004 में सांसद रहीं। इससे पूर्व वह तारा महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य भी रहीं।

ये भी पढ़ें -कैंसर से पीड़ित हैं ब्रिटेन के राजा चार्ल्स-3, दुनियाभर के नेताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

संबंधित समाचार